ईसाइयों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया पाम संडे
ईसाइयों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया पाम संडे
मथुरा । रविवार को कृष्णापुरी चौराहे स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में ईसाई समुदाय द्वारा खजूर का पर्व (पाम सैंडे) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, इस अवसर पर चर्च में बड़ी संख्या में समुदाय के लोग उपस्थित रहे, आराधना से पूर्व मिशन टीला परिसर में बच्चों द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें सभी हाथों में खजूर की डालियां लेकर चल रहे थे। जुलूस की अगुवाई हिमांशु रोबिन एवं रितेश सिंह द्वारा की गई ।
पाम सैंडे, जिसे खजूर इतवार भी कहा जाता है, ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के यरूशलेम में विजय प्रवेश की स्मृति में मनाया जाता है। बाइबल के अनुसार, जब यीशु मसीह यरूशलेम में प्रवेश कर रहे थे, तब लोगों ने उनके स्वागत में खजूर के पत्ते मार्ग में बिछाए थे, खजूर के पत्ते उस समय सम्मान और विजय के प्रतीक माने जाते थे, इस दिन चर्चों में खजूर के पत्तों से सजावट की जाती है और इस ऐतिहासिक घटना को याद किया जाता है ।
यह पर्व ईसा मसीह के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों में से एक है और उनके प्रेम, शांति एवं विनम्रता के संदेश को स्मरण कराता है, आराधना के दौरान बाइबल संदेश रिटायर्ड वरिष्ठ शिक्षक पौल प्रभात चंद द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने प्रभु यीशु के यरूशलेम में प्रवेश की घटना पर प्रकाश डाला, सभा का संचालन सुदीप मैसी द्वारा किया गया, इस अवसर पर रवनीत मैसी, जयेश विलियम, इंदु, इशी, समर्थ, अनुष्का, विकास, राकेश मसीह, रबेका सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे ।






.jpeg)









