वृन्दावन में होगा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन
वृन्दावन में होगा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन
मथुरा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन 12 व 13 मई को वृन्दावन में आयोजित किया जायेगा जिसमें 22 राज्यों के पाँच सौ से अधिक प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे, सोमवार को वृन्दावन के छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण आश्रम में राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती के ही चलते सरकार ने खाद्य सुरक्षा विभाग के लाइसेंस के लिए नियम बेहद सरल कर दिए हैं, अब कोई भी व्यापारी मात्र 100 रुपये में 15 वर्ष के लिए लाइसेंस ले सकता है ।
उन्होंने कहा कि संगठन ने सरकार से मांग की है कि मंडी विभाग को खत्म कर दिया जाए और व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना की जाए, उन्होंने राजकुमार अग्रवाल को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा भी की, उन्होंने कहा कि 12 व 13 मई को वृन्दावन के श्रीकृष्ण आश्रम में राष्ट्रीय अधिवेशन होगा जिसमें 22 प्रांतो के 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाने कि संभावना है, बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य संजय पाण्डेय, नंद किशोर गुसाईं, राजकुमार अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, प्रयाग नारायण चतुर्वेदी, सुनील पहलवान, आलोक अग्रवाल, जगदीश लाला, गणेश पहलवान, मनीष चतुर्वेदी, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।







.jpeg)









