मघेरा वाले हनुमान मंदिर में किया गया भव्य आयोजन
मघेरा वाले हनुमान मंदिर में किया गया भव्य आयोजन
मथुरा । छटीकरा राधा कुंड मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध मघेरा वाले हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव का पर्व दिव्य व अलौकिक रूप से मनाया गया, इस बीच हनुमान जी का श्रृंगार किया गया तथा उन्हें 56 भोग अर्पित किए गए, हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बजरंगबली का मेवा व ताजी फूलों से श्रृंगार किया गया, मंदिर प्रांगण में हजारों भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया धार्मिक अनुष्ठानों पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।
देर शाम तक चले जन्मोत्सव ने छटीकरा राधाकुंड मार्ग राममय बना दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इस आयोजन की दिव्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की, इस अवसर पर वीरेंद्र पुजारी, पवन पुजारी, शिक्षाविद नरेंद्र कृष्ण गौतम, बालकिशन सिसोदिया, ठाकुर प्रकाश सिंह, दीपक, नरेश, कान्हा, पूर्व विधायक ठाकुर चंदन सिंह, बदन सिंह, पन्डा सभा के अध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम, ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल गौतम, पार्षद तेजवीर सिंह, दीपक शर्मा, राजकुमार, ठाकुर लाल पांडे, देवेंद्र पांडे डब्बू, नानक चंद, गोपाल, महेश आदि उपस्थित थे ।






.jpeg)









