सपाइयों ने एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, किसानों के प्रति जताई हमदर्दी
सपाइयों ने एडीएम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, किसानों के प्रति जताई हमदर्दी
मथुरा । सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और लगातार हो रही बरसात से किसानों को फसलों में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की, सपाइयों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर एडीएम प्रशासन को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसलों का भारी नुकसान हुआ है जिससे जनपद के किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है ।
सपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि अन्नदाताओं का बारिश ओलावृष्टि से हुए भारी नुकसान की तत्काल आकलन कर पीड़ित किसानों को सम्मानजनक और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए, साथ ही जागेश्वर यादव प्रदेश सचिव, शबनम कुरैशी महिला सभा की प्रदेश सचिव, राजेंद्र प्रसाद लोधी, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गई है, अन्नदाताओं की पीड़ा को संज्ञान लेते हुए किसानों का लोन माफ़ किया जाए, ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिल भुगतान के लिए किसानों को मजबूर नही किया जाए और अन्नदाताओं को किसान बीमा योजना का लाभ शीघ्र दिलाया जाए, नरेश यादव जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, देवेन्द्र निषाद महानगर उपाध्यक्ष, मुकेश सैनी महानगर उपाध्यक्ष अम्बेडकर वाहिनी, छैल बिहारी सैनी, शब्बीर कुरैशी, सियास शाह, नरेंद्र सिंह, भोला पंडित, कृष्णा सैनी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









