भाजपाईयों ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, किया ध्वजारोहण

भाजपाईयों ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, किया गया ध्वजारोहण
   मथुरा । भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया, जिले एवं महानगर के विभिन्न मंडल कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार पांडेय, महानगर अध्यक्ष राजू यादव, राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व महापौर डॉ0 मुकेश आर्य बंधु, निरंजन सिंह धनगर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्ना लाल गौतम तथा हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण, हवन-पूजन एवं ध्वजारोहण कर किया । 
   महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 6 अप्रैल को मनाया जाता है, उन्होंने बताया कि इस वर्ष 7 से 12 अप्रैल तक  बूथ स्तर पर ध्वजारोहण सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार पांडेय ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हवन और ध्वजारोहण के साथ किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर चलने वाला एक सशक्त संगठन है ।
   वहीं विधायक मेघ श्याम ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का पर्व है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया है, संचालन महामंत्री ज्ञानेंद्र राणा ने किया, इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी  विनीत शर्मा, उपाध्यक्ष रामकिशन पाठक सुरेंद्र प्रधान ललित गौतम, मंत्री अंकुर गुर्जर मनोज सौनोठ दीपक गोला पूजा चौधरी, अंकुर अग्रवाल , सतपाल चौधरी, अमन ठाकुर, मनीषा पाराशर, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, कल्पना गर्ग, हेमंत खंदौली, महानगर मीडिया प्रभारी पंडित श्याम शर्मा, बृजेश अहेरिया, विजय शर्मा, पार्षद विकास दिवाकर, पार्षद गणेश अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1588910
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.