ऐतिहासिक छतरियों में लगी आग, धरोहर को पहुंचा नुकसान

ऐतिहासिक छतरियों में लगी आग, धरोहर को पहुंचा नुकसान
   मथुरा । सोमवार को छाता क्षेत्र स्थित दिल्ली गेट की ऐतिहासिक छतरियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी छतरियां उसकी चपेट में आ गईं, स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत फायर ब्रिगेड और प्रशासन को सूचना दी ।
  बताया जा रहा है कि सुबह के समय अचानक छतरियों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के लोग घबरा गए, देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार फैलती चली गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं । 
   आग की वजह से ऐतिहासिक छतरियों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, दिल्ली गेट की ये छतरियां ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं और नुकसान का आकलन कर रहे हैं, फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, प्रशासन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही सही स्थिति साफ हो पाएगी, इसके बाद जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि आग किन कारणों से लगी, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रण में करने में जुटी हुई हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1588907
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.