ब्रज के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में फहराया अपना परचम
ब्रज के खिलाड़ियों ने प्रयागराज में फहराया अपना परचम
-स्टेट जूनियर एथलेटिक्स में किया शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण रजत पदक किये हांसिल
मथुरा । 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चौंपियनशिप के प्रथम दिन प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्रज के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर शानदार शुरुआत की, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह के अनुसार 400 मीटर बाधा दौड़ में अमित कुमार ने 53.31 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता डिस्कस थ्रो में आमिर खान ने 48.87 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सोनिया उपाध्याय ने 9 मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता, प्रदीप चौधरी ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक अपने नाम किया, जिलाध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार बाजपेई, केआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 प्रवीन कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय पाठक एवं विजय वर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र राजपूत, सह सचिव पदम सिंह कौन्तेय, शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ0 दलवीर सिंह कौन्तेय, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, विजेंद्र कौशिक, हरदेव सिंह, आजाद सिंह, नितिन शर्मा, लोकेश कुंतल व सुंदर सिंह ने बधाई दी ।







.jpeg)









