द्वारकाधीश मंदिर में मनाया गया महाप्रभु वल्लभाचार्य का प्राकट्य उत्सव
द्वारकाधीश मंदिर में मनाया गया महाप्रभु वल्लभाचार्य का प्राकट्य उत्सव
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में जगतगुरु महाप्रभु वल्लभाचार्य जी का 549वां जन्म उत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, सोमवार को ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर प्रांगण में राजभोग दर्शन उपरांत महाप्रभु का जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा एवं मुखिया सुधीर कुमार द्वारा महाप्रभु जी के चित्र पर संयुक्त माल्यार्पण कर किया, इसके पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।
प्रातः काल से ही मंदिर प्रांगण में उत्सव का माहौल था, सुमधुर शहनाई वादन और ठाकुर जी की भव्य झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया, दर्शनार्थियों ने एक-दूसरे को महाप्रभु जी के प्राकट्य उत्सव की बधाई दी, मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने कहा कि कांकरोली पीठाधीश्वर व मंदिर के गोस्वामी डॉ0 वागीश कुमार महाराज के कुशल निर्देशन में महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए पुष्टिमार्ग संप्रदाय को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है, इसी श्रृंखला में श्वाकपति फाउंडेशनश् के माध्यम से अनेक युवक-युवतियों को पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की शिक्षा प्रदान कर उन्हें धर्म और संस्कृति से जोड़ा जा रहा है, मंदिर के सेवाधिकारी अजय भट्ट, सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, रोकड़िया गुप्ता, अनंत पाठक समाधानी, राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी और मुखिया सुधीर कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे ।






.jpeg)









