डीआईओएस ने किया "दोहा आलोक" पुस्तक का विमोचन
डीआईओएस ने किया "दोहा आलोक" पुस्तक का विमोचन
मथुरा । डॉ0 संजय शर्मा वागर्थ द्वारा रचित पुस्तक दोहा आलोक (अनुभव और अनुभूति के स्वर) का विमोचन राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईओएस रवींद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शैलेन्द्र सिंह ने किया ।
पुस्तक के लेखक डॉ0 संजय शर्मा श्वागर्थ ने बताया कि शैक्षणिक विषयों पर तो उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है परन्तु शैक्षणिक विषयों से इतर बहु प्रचलित साहित्य काव्य विधा दोहों पर उनकी ये प्रथम रचना है, विशिष्ट अतिथि वित्त एवं लेखाधिकारी ने कहा कि पुस्तक हमेशा से समाज का मार्गदर्शन करती रहीं हैं निश्चित ही वागर्थ जी की ये पुस्तक इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी, अध्यक्षता राजीव पांडेय ने की, धर्मेन्द्र अग्रवाल ने संस्कृत और हिन्दी के क्षेत्र में डॉ0 वागर्थ के सक्रिय योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
जिला समन्वयक श्यामसुंदर शर्मा ने पुस्तकों को जीवन का अभिन्न मित्र बताया, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र नागर, डॉ0 अनिरुद्ध अवस्थी ने विचार व्यक्त किए, कार्यक्रम में संस्कृत भारती के प्रान्तीय मंत्री डॉ0 धर्मेन्द्र अग्रवाल, बीएसए कालेज की पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ0 किरण चौधरी, राजकीय जिला पुस्तकालय की अध्यक्षा डॉ0 शारदा मिश्रा, हिन्दी प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, अनिरुद्ध अवस्थी, आशीष मिश्रा, रामदास चतुर्वेदी, गंगाधर अरोड़ा, हरस्वरूप, देवेंद्र सिंह, पवन अवस्थी, राहुल राजपूत, सिध्या वाजपेयी आदि उपस्थित रहे ।







.jpeg)









