वृंदावन नाव हादसा : 16 मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
वृंदावन नाव हादसा : 16 मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम घाट पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा व्यवस्था सुधार की मांग
मथुरा । वृंदावन में हुई दर्दनाक नाव दुर्घटना में जान गंवाने वाले 16 लोगों को यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की, श्रद्धांजलि कार्यक्रम विश्राम घाट पर आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त की, कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया ।
इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनाम धन्य तिवारी ने कहा कि वृंदावन में हुई नाव दुर्घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना है, उन्होंने कहा कि हम दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुर्गेश बघेल ने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, वृंदावन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थल पर भी पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होना चिंताजनक है, घाटों पर लाइफ जैकेट, सुरक्षाकर्मियों और निगरानी की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नही हो, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्ष चौरसिया ने कहा कि आज हम सभी विश्राम घाट पर एकत्र होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने आए हैं, यह समय शोक का है लेकिन साथ ही जिम्मेदारियों को तय करने का भी है। प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए जिससे भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह की पीड़ा का सामना नही करना पड़े, सेवादल अध्यक्ष दीपक पाठक, शुभम चतुर्वेदी, दीपक उर्फ पप्पू, नीरज सनवाल, नरेश और विजय पाल आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









