अक्षय तृतीया पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था रहीं चाकचौबंद
अक्षय तृतीया पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था रहीं चाकचौबंद
-विगत 10 अप्रेल की घटना के दृष्टिगत जिला प्रशासन रहा बेहद सतर्क
मथुरा । अक्षय तृतिया के अवसर पर वृंदावन सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, मंदिर मार्ग पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके, भक्तों की अपार श्रद्धा और उत्साह ने मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया था ।
.jpg)
बांकेबिहारी के चरण दर्शन के दौरान पूरा मंदिर परिसर ठाकुरजी की जय के नारों से गूंज उठा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पावन अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया, श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों की सुविधाओं हेतु मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों व गलियों तथा प्रवेश व निकास द्वारों का जायजा लिया, सीसीटीवी कंट्रोल रूम से व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
वहीं दूसरी ओर 10 अप्रैल की घटना के बाद जिला प्रशासन बेहद सतर्क नजर आया, यमुना घाटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, वहीं यमुना नदी के धार में भी स्टीमर और बोट की मदद से लगातार गस्त जारी रही जिससे किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके और तत्काल प्रभाव से बचाव और राहत कार्यों को अंजाम दिया जा सके, ज्ञात रहे कि 10 अप्रैल की शाम को करीब तीन बजे यमुना में वृंदावन पर पंजाब से आये श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलटने से हुए दर्दनाक हादसे में 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, इसके बाद जिला प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं ।







.jpeg)









