द्वारकाधीश मंदिर में विधिविधान से मनाया गया अक्षय तृतीया पर्व
द्वारकाधीश मंदिर में विधिविधान से मनाया गया अक्षय तृतीया पर्व
मथुरा । सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में अक्षय तृतीया का पर्व पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया, मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने इस अवसर पर आयोजित विशेष सेवा-पूजा की विस्तृत जानकारी साझा की, अक्षय तृतीया के पावन अवसर से ठाकुर जी की सेवा पद्धति में ऋतु परिवर्तन के बदलाव किए गए हैं आज के दिन विशेष रूप से ठाकुर जी के श्रीअंग पर शीतल चंदन लगाया गया ।
आज से ठाकुर जी को ऋतु के अनुकूल ठंडी वस्तुओं का भोग लगाना प्रारंभ हो गया है, इसमें विशेष रूप से सत्तू, शरबत और शीतल जल का भोग अर्पित किया गया, बढ़ती गर्मी को देखते हुए ठाकुर जी को हल्के और ठंडे वस्त्र धारण कराए गए। साथ ही, ठाकुर जी की सुख-सुविधा के लिए पंखा भी धराया गया। राकेश तिवारी ने बताया कि अक्षय का अर्थ है जिसका कभी क्षय (नाश) नही हो। इस दिन किए गए दान और पुण्य का फल अनंत काल तक बना रहता है, मंदिर प्रांगण में भक्तों ने एकदूसरे को दान दिया और दान की हुई वस्तुएं ठाकुर जी को भी अर्पित कीं ।






.jpeg)









