एथनॉल मिलाकर पैट्रोलियम पदार्थ बेचने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश

एथनॉल मिलाकर पैट्रोलियम पदार्थ बेचने वाले गैंग का हुआ पर्दाफाश
-ढाबा मालिक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, बरामद किया 300 लीटर अपमिश्रित पदार्थ 
    मथुरा । पैट्रोलियम पदार्थों में एथनॉल के उपयोग की सरकार की मंशा समाने आते ही माफिया भी सक्रिय हो गये हैं, जनपद में ऐसे पहले गैंग को मथुरा पुलिस ने दबोचा है जो अनाधिकृतरूप से एथनॉल का मिश्रण कर डीजल, पेट्रोल की बिक्री कर रहे थे, थाना जमुनापार क्षेत्र में ब्रजवासी ढाबा पर आने जाने वाले टैंकरों से एथनॉल निकाल कर पेट्रोल में अपमिश्रित कर बेचने के लिये ले जाया जा रहा है, थाना जमुनापार पुलिस व रिवार्डिड टीम, आबकारी विभाग तथा जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारा गया, ढाबे से अभिक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।
     थाना जमुनापार पुलिस, रिवार्डिड टीम व आबकारी विभाग तथा जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने ढाबे पर टैंकरो से अवैध रुप से एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में अपमिश्रित कर बाजार मे बेचने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इनके कब्जे से एक ईको गाड़ी व चार टैंकर व 300 लीटर अपमिश्रित तरल पदार्थ व टैंकर से तेल निकालने के उपकरण बरामद किये गये हैं, संयुक्त टीम ने सुबह करीब साढे सात बजे मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीनगर गोकुल रोड पर ब्रजवासी ढाबा पर छापा मारकर भूरा उर्फ मनोज पुत्र खेम सिहं निवासी लालगढी थाना इगलास जिला अलीगढ़ (ढाबा मालिक), राजेन्द्र प्रसाद उर्फ बबलू पुत्र खूबीराम निवासी ग्राम सामरा तहसील किरावली थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा (ईको कार मालिक), ओमपाल पुत्र होराम निवासी खरसौली थाना  हसनपुर जिला अमरोहा (ट्रक चालक), अंसार पुत्र अखलाख निवासी हुमांयू नगर थाना लोहियानगर जिला मेरठ (ट्रक चालक), प्रमोद कुमार पुत्र कंछी निवासी सिहालीनागर थाना आहार जनपद बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है । 
 सयुंक्त टीम ने इनके कब्जे से एक ईको गाडी नम्बर आरजे 5 साईबी 1624  व 4 टैंकर एचआर 38 एडी 9553, एचआर 38 एडी 4786, एचआर 38 एडी 1674, यूपी 15 एडी 1485 व 300 लीटर अपमिश्रित तरल पदार्थ व टैंकर से तेल निकालने के उपकरण बरामद किये गये, गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना जमुनापार पर धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत पंजीकृत किया है, इस कार्यवाही के दौरान निरीक्षक नरेश कुमार थाना जमुनापार, पूर्ति निरीक्षक रविकांत महावन क्षेत्र मथुरा, पूर्ति निरीक्षक, सन्तोष कुमार वर्मा मांट क्षेत्र मथुरा, ईशा गोयल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 मथुरा, निहान्त यादव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मथुरा, एसआई सावेज चौधरी प्रभारी रिवार्डिड टीम आदि थे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1677030
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.