श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मिलता है मोक्ष
श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से मिलता है मोक्ष
मथुरा। श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य सब पापों से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करता है, साथ ही भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और प्रेम की प्राप्ति करता है, उक्त उदगार व्यासपीठ से भागवताचार्य लता शास्त्री ने गांव सूरज में आयोजित कथा पंडाल में व्यक्त किए।
व्यास पीठ से लता शास्त्री ने कहा भगवद कथा सुनना व्यक्ति के जीवन मे उन्नति शांति लाता है, यह केवल धर्मिक अनुष्ठान ही नही बल्कि जीवन का मार्गदर्शन है, जो हमे भगवान के प्रति भक्ति और प्रेम से जोड़ता है, इससे पूर्व मनकामेश्वरी मेला समिति के विशाल पाराशर डॉ नरेंद्र रावत चंद्रशेखर सिंह ने कथा व्यास का दुपट्टा उड़ाकर स्मृतिचिन्ह देकर स्वागत किया, मनोज नागर, पुनीत चौबे, हरिओम चौधरी, रनधीर सिंह, मनेंद्र सिंह, अमर सिंह, हाकिम सिंह, टीकाराम शर्मा आदि मौजूद रहे ।






.jpeg)









