सनसनी : डकैती से सहम गया टैंटीगांव, बाजार बंद रखकर जताया आक्रोश
सनसनी : डकैती से सहम गया टैंटीगांव, बाजार बंद रखकर जताया आक्रोश
-थाना सुरीर क्षेत्र के टेंटीगांव में हुई डकैती की दुस्साहसिक घटना, कानून व्यवस्था पर सवाल
-क्षेत्रीय विधायक सहित डीआईजी, एसएसपी पहुंचे गांव, घटना स्थल का किया निरीक्षण
मथुरा । जनपद के थाना सुरीर क्षेत्रान्तर्गत टैंटीगांव में रात करीब 12 बजे पड़ी डकैती से ग्रामीण सहम गये, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दिन में बाजार खोलने से इनकार कर दिया, डकैती की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये, लोगों के आक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी भी गांव पहुंच गये, डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार भी गांव पहुंचे और घटना स्थल का सघन निरीक्षण किया, विधायक ने पुलिस अधिकारियों से वार्ता करने के बाद घटना के खुलासे का ग्रामीणों को आश्वासन दिया ।

सुरीर के कस्बा टैंटीगांव में अजय अग्रवाल परचून की दुकान करते हैं, घर में ही उनकी दुकान बनी हुई है, गुरुवार रात साढ़े 12 बजे पांच नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे और उन्होंने जाल हटाकर सीधे उनके घर में प्रवेश किया, अंदर मौजूद सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया, बदमाशों ने अजय अग्रवाल, उनके पिता प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पत्नी अनीता अग्रवाल और छह वर्ष की मासूम बच्ची उमा को रस्सियों से बंधक बना दिया, इसके बाद करीब ढाई घंटे तक घर में खुलकर लूटपाट की ।

बदमाशों ने बिना किसी भय के रात तीन बजे तक घर को खंगाला और करीब 15 लाख रुपये का माल समेट कर फरार हो गए जिसमें तीन लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात शामिल बताए जा रहे हैं, घटना से लोगों में आक्रोश है, स्थानीय दुकानदारों ने बाजार को बंद रख विरोध जताया, व्यापारियों ने वारदात के विरोध में शुक्रवार सुबह दुकानों के ताले नहीं खोले, बाजार बंद कर वारदात को लेकर आक्रोश जताया, पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए, साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जांच शुरू कर दी है, जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा ।
बताया जा रहा है कि बदमाश करीब ढाई से तीन घंटे तक घर में रहे और आराम से लूटपाट करते रहे, इस दौरान परिवार पूरी तरह सहमा हुआ था और डर के साए में सबकुछ होते देखता रहा, बदमाशों ने घर के हर कमरे को खंगाला और कीमती सामान समेट लिया, पीड़ित परिवार के अनुसार करीब 15 लाख रुपये की डकैती हुई है जिसमें तीन लाख रुपये से अधिक की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात शामिल हैं, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, सुबह जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो इलाके में हड़कंप मच गया ।
सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गईं हैं, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, शुरुआती जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं बदमाशों को घर की पूरी जानकारी पहले से तो नहीं थी, वहीं इस घटना ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त की कमी है जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ।







.jpeg)









