पुलिस ने दबोचे 25 हजार के दो इनामियां साइबर ठग
पुलिस ने दबोचे 25 हजार के दो इनामियां साइबर ठग
-थाना शेरगढ पर दर्ज साइबर ठगी के आरोप में दोनों चल रहे थे फरार
मथुरा । थाना शेरगढ पुलिस ने साइबर ठगी के अभियोग में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामियां अभियुक्तों गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है, क्षेत्र में साइबर ठगों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है, पुलिस की सूची में 26 साइबर ठग फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे, गिरफतारी नहीं होने पर एसएसपी ने इनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था ।
शनिवार को थाना शेरगढ पुलिस ने सुबह करीब सवा ग्यारह बजे मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ पर पंजीकृत बीएनएस की धारा 111(1), 318(4), 336(3), 338, 340(2) एवं 66सी, 66डी आईटी एक्ट थाना शेरगढ में वांछित इरसाद पुत्र सोकत निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ़ व आमिन पुत्र बिल्लोरी उर्फ नसरु निवासी विशम्भरा थाना शेरगढ को गंजावास तिराहे ग्राम विशम्भरा से गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अभियुक्त बेहद शातिर हैं, जो भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर उनके साथ साइबर ठगी करते हैं, इनके कब्जे से एक चाकू, चार आधार कार्ड की छाया प्रति, दो सिम कार्ड, दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं, कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर, एसआई महावीर सिंह, एसआई सतेन्द्र सिंह थाना शेरगढ आदि शामिल थे ।







.jpeg)









