दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 11145 परीक्षार्थी

दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 11145 परीक्षार्थी 
   मथुरा । रविवार को जनपद के 17 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड पदों पर इनरोलमेंट-2025 परीक्षा शांति पूर्वक हुई, सभी केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहीं, सभी परीक्षार्थियों के आधार कार्ड देखकर, वायोमैट्रिक जांच के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कराया गया ।
   रविवार को दो पालियों में हुई परीक्षा में 14206 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 111645 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 3063 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे, दूसरे दिन प्रथम पाली की परीक्षा 17 परीक्षा केन्द्रों पर हुई जिसके लिए कुल 7104 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 5577 ने परीक्षा दी, 1527 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे, इस तरह प्रथम पाली में 78.50 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, दूसरी पाली में 7104 परीक्षार्थियों में से 1536 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे,  इस तरह 78.38 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, दो दिन हुई परीक्षा में पंजीकृत 28416 परीक्षार्थियों में से 22226 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 6200 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी ।
   तीसरे दिन सोमवार को भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा होगी, परीक्षा केन्द्र के अंदर परीक्षार्थियों को जूते पहनकर जाने नहीं दियाज़ इस परीक्षा के मद्देनजर एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने वृंदावन रोड स्थित पीएमवी पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा परीक्षा कक्षों का जायजा लिया, उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1683322
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.