जनगणना : 20 से 25 किमी दूर लगा दी गई ड्यूटियां, कार्य बहिष्कार, सौंपे ज्ञापन

जनगणना : 20 से 25 किमी दूर लगा दी गई ड्यूटियां, कार्य बहिष्कार, सौंपे ज्ञापन
  मथुरा । जनपद में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून के बीच होना है जिसमें प्रगणकों के रूप में कार्य करने के लिए शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को लगाया गया है जिनका प्रशिक्षण सभी तहसीलों एवं नगर निगम के विभिन स्थलों पर चल रहा है ।


   प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष खेमसिंह चौधरी के नेतृव में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और उपजिलाधिकारियों के नाम दिए गए ज्ञापन में शिक्षामित्रों की समस्याओं को उठाते हुए मांग की है कि शिक्षा मित्र जिस ग्राम पंचायत अथवा वार्ड में कार्यरत है जनगणना प्रगणक के रूप में उनकी ड्यूटी उनकी ही ग्राम पंचायत या वार्ड में लगाई जाए और जो शिक्षा मित्र विकलांग है अथवा गम्भीर बीमारी से पीड़ित है उनको जनगणना के कार्य से अलग रखा जाए, विकास खण्ड मथुरा देहात क्षेत्र से दर्जनों महिला पुरूष  शिक्षा मित्रों की ड्यूटी उनके विद्यालय, घर से 20 से 25 किमी दूर नगर निगम मथुरा शहरी क्षेत्र में और गोवर्धन देहात क्षेत्र से नगर पंचायत गोवर्धन में  लगा दी गई है । 
  उनका कहना है कि एक तो वैसे ही शिक्षामित्रों को जून महीने में मानदेय नहीं मिलता है और इस भीषण गर्मी में अपने घरों से इतना दूर घर घर जाकर जनगणना का कार्य करना उनके लिए सम्भव नहीं है इसलिए जनगणना के कार्य के लिए उनकी ड्यूटी उनकी ही ग्राम पंचायत अथवा वार्ड में लगाई जाए और अगर ऐसा नही होता है तो मजबूरन शिक्षा मित्र जनगणना के कार्य का बहिष्कार करेंगे, ज्ञापन देने वालों में ठाकुर योगेन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, प्रहलाद सिंह, भगवान सिंह, सुनील चौहान, शिवकुमार, मान सिंह, सुमनलता शर्मा, आशा शर्मा, ओमवती शर्मा, कुसमा, सुनीता शर्मा, पिंकी, ममता शर्मा रीना, राखी कुमारी, देवी सिंह, मनसुखलाल, सरोज देवी आदि शिक्षामित्र रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1683316
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.