श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे गोविंदा, हुए शरणागत

श्रीबांकेबिहारी की शरण में पहुंचे गोविंदा, हुए शरणागत
   मथुरा । सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ठाकुर बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा भाव से दर्शन कर पूजा अर्चना की, उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं व प्रशंसकों की भारी भीड लग गई, सेवायत गोपी गोस्वामी के सानिध्य में विधि विधान से पूजन संपन्न कराया गया ।
  इस दौरान गोविंदा ने ठाकुर जी के समक्ष कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया, मंदिर प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया जिसे उन्होंने विनम्रतापूर्वक स्वीकार किया, गोविंदा को अपने बीच पाकर प्रशंसकों में खासा उत्साह दिखाई दिया, लोग अभिनेता गोविंदा की एक झलक पाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने को उत्सुक नजर आए, गोविंदा ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया, उनका यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए भी यादगार पल बन गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685518
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.