भाजपाईयों ने निकाली चौमुहां कस्बे में जन आक्रोश रैली

भाजपाईयों ने निकाली चौमुहां कस्बे में जन आक्रोश रैली  
-कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के खिलाफ भाजपा का जारी है प्रदर्शन
   मथुरा । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में जनपद की तीनों विधानसभा के प्रत्येक मंडल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है, यह रैली नारी शक्ति वंदन संशोधन को रोकने पर कांग्रेस एवं गठबंधन के विरोध में निकाली जा रही है, इसी श्रृंखला में चौमुहां मण्डल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया, रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नारी शक्ति के सम्मान और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। 
   उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव माताओं बहनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता दी है, 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका हक दिलाने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया था जिसे कांग्रेस और गठबंधन ने राजनीतिक अहंकार के चलते अवरुद्ध कर दिया, इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कहा कि देश की करोड़ों माताएं-बहनें इस महिला विरोधी सोच को आगामी चुनाव में करारा जवाब देंगी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा, ब्लॉक प्रमुख शोभाराम शर्मा, भाजपा चौमुहां मण्डल अध्यक्ष मुरारी सिसौदिया, डॉ0 राजवीर सिंह, मुरारी लाल, कमलेश, राखी सिंह आदि नारी शक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685503
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.