अघोषित बिजली कटौती पर पार्षदों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

अघोषित बिजली कटौती पर पार्षदों का फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन
-मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी
   मथुरा । भीषण गर्मी के बीच शहर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा है, गुरुवार को पार्षदों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता राजीव गर्ग से मिला और जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए त्वरित समाधान की मांग की, पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे जनहित में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।
   पार्षदों ने ज्ञापन में बताया कि शहर के कई वार्डों में बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती की जा रही है जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसके अलावा सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल भविष्य में दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई स्थानों पर विद्युत जंक्शन बॉक्स खुले पड़े हैं जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है, वहीं प्रीपेड मीटर में तकनीकी खामियों के चलते उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
  जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने तत्काल अधिकारियों को तलब किया, उन्होंने अधीक्षण अभियंता (नगर) मुदित तिवारी और एक्सईएन अनिल पाल को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, साथ ही सड़कों के बीच बाधा बने बिजली के पोल हटाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए, प्रतिनिधि मंडल में पार्षद चौ0 राजवीर सिंह, कुंजबिहारी भारद्वाज, नीरज वशिष्ठ, तेजवीर सिंह, बृजेश खरे, विवेक पाराशर, सुभाष यादव, संतोष पाठक, धनंजय चौधरी, लक्ष्मण सैनी, तरुण सैनी, पुनीत बघेल शैली और लीला प्रधान सहित कई पार्षद मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1685515
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.