मथुरा शहर में प्रभु नृसिंह की लीला का हुआ मंचन

मथुरा शहर में प्रभु नृसिंह की लीला का हुआ मंचन
   मथुरा । महानगर की गली सतघडा स्थित प्राचीन विग्रह नरसिंह  महाराज मंदिर में नरसिंह लीला का आयोजन किया गया जिसमें रात्रि से नरसिंह लीला के अंतर्गत श्री गणेश, बराह भगवान, हनुमान जी महाराज, ब्रह्मा जी, शंकर जी, तड़का, भक्त प्रहलाद के साथ नृसिंह लीला का आयोजन किया गया जिसमें नरसिंह भगवान ने खम्मा से प्रकट होकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की । 
  नृसिंह भगवान का भव्य मुखोठा पहने मंदिर सेवायत लक्ष्मीकांत शर्मा द्वारा नरसिंह स्वरूप में लीला की गई, सैकड़ों भक्त अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर लीला का आनंद लेने के लिए एकत्रित हुए, सभी लोगों ने अपने-अपने बच्चों को प्रभु नृसिंह की गोद में रखकर नृसिंह भगवान का आशीर्वाद दिलाया, सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया, नृसिंह लीला संपन्न कराने में सेवायत प्रहलाद शर्मा, पुनीत शर्मा , गोवर्धन दास शर्मा, रामदास चतुर्वेदी, सनातन शर्मा, छुट्टन पंडित, पप्पन पंडित, अनु शर्मा, सर्वेश शर्मा  नारायण प्रसाद शर्मा चिंटू आदि का सहयोग रहा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1695425
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.