विश्व श्रमिक दिवस : कामगारों को किया गया सम्मानित
विश्व श्रमिक दिवस : कामगारों को किया गया सम्मानित
-भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
मथुरा । एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया, नियर जयगुरुदेव मंदिर में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भगत सिंह अरोड़ा एवं ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव उपस्थित रहे, उनके साथ जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिंह गुर्जर, रमाकांत शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री रितेश बंसल, जिला मंत्री सुशांत कुमार गौतम, संजीव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री सुभाष रोहिल्ला, मुकेश फौजदार, सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, अतिथियों ने श्रमिकों के योगदान को सराहा और उन्हें सम्मानित किया, कहा कि देश की प्रगति में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है, कार्यक्रम में श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई ।







.jpeg)









