बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में हुई भाजपा की जीत, मनाया विजय उत्सव
बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में हुई भाजपा की जीत, मनाया विजय उत्सव
-भाजपाइयों ने जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय के नेतृत्व में चलाई आतिशबाजी, बांटी मिठाई
मथुरा । पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में भाजपा जिला कार्यालय पुष्पांजलि पर विजय उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया ।

इस दौरान जिला प्रभारी अशोक कटारिया, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, जिला महामंत्री आकाश चौधरी, जिला महामंत्री अमन ठाकुर, जिला मंत्री सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, मनीष पाराशर, मुदिता गोस्वामी, भगत सिंह जादौन, विक्रम सिंह, नारायण पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि यह जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति के अंत का प्रतीक है, बंगाल की जनता ने प्रधानमंत्री के विकासवाद पर मुहर लगाई है, उन्होंने आगे कहा कि मथुरा का प्रत्येक कार्यकर्ता इसी ऊर्जा से 2029 के लिए अभी से जुट जाए, सांसद तेजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है और जनता का विश्वास अटूट है, बंगाल की यह विजय राष्ट्रवाद की जीत है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया ।
विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि बंगाल में कमल खिलना लोकतंत्र की पुनर्स्थापना है, मां माटी मानुष अब सुशासन की ओर बढ़ेगा, उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से मथुरा में भी आगामी चुनावों में भाजपा और मजबूत होगी, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने कहा कि यह जीत हमारे लिए उत्साह का विषय है और हमें आगे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती है, हमें इसी एकजुटता से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाना है, कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी ।







.jpeg)









