भूतपूर्व सैनिक परिषद ने की पूर्व सैनिक की मौत की जांच की मांग
भूतपूर्व सैनिक परिषद ने की पूर्व सैनिक की मौत की जांच की मांग
-जिला कारागार में पूर्व सैनिक कुशलपाल की हुई थी संदिग्ध मौत, सौंपा ज्ञापन
मथुरा । जानलेवा हमले जैसे आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध पूर्व सैनिक की मौत हो गई थी, जेल प्रशासन की ओर से हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही गई, जिला कारागार में निषिद्ध पूर्व सैनिक की तबियत बिगड़ने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, मृतक के परिजनों ने इस घटना पर कई सवाल उठाये थे जिसके बाद भूतपूर्व सैनिक परिषद ने भी घटना की जांच के लिए आवाज उठाई है, कुशलपाल अवा खेड़ा थाना नोहझील के निवासी थे और आर्म्स एक्ट तथा जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद थे, इस घटना के बाद से परिजनों और पूर्व सैनिकों में आक्रोश है ।
भूतपूर्व सैनिक परिषद के अध्यक्ष ललित कुमार कर्मयोगी ने बताया कि कुशलपाल की मौत संदिग्ध प्रतीत होती है इसलिए मजिस्ट्रेट स्तर की जांच आवश्यक है, उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को मृतक के बच्चों और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठानी चाहिए, भूतपूर्व सैनिक परिषद मथुरा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है, सोमवार को परिषद के पदाधिकारियों और कई पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की ।
ज्ञापन में कहा गया है कि यह घटना गंभीर और चिंताजनक है जिससे सैनिक समाज और आमजन में आक्रोश है, परिषद ने मांग की है कि मामले की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कराई जाए, उन्होंने प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल निलंबित करने तथा दोष सिद्ध होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, परिषद ने मृतक पूर्व सैनिक के परिजनों को मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की है, इसके अतिरिक्त, उन्होंने जांच की प्रगति और अंतिम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके, उल्लेखनीय है कि शनिवार को जिला कारागार में पूर्व सैनिक कुशलपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी ।







.jpeg)









