वृन्दावन के होटल में बिहार के युवक की हुई मौत, पहुंची पुलिस

वृन्दावन के होटल में बिहार के युवक की हुई मौत, पहुंची पुलिस
-दिल्ली में मृतक करता था नौकरी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पहुंचे परिजन
   मथुरा । बिहार के युवक की वृंदावन के एक होटल में संदिग्ध मौत हो गई, युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्य करता था और दो दिन से पानी गांव स्थित एक होटल में ठहरा हुआ था, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष संकलित किये ।
   पटना (बिहार) निवासी उदई कुमार पुत्र अर्जुन सिंह दो दिन से थाना जमुनापार क्षेत्र के पानी गांव स्थित एक होटल में ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली, वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और दो दिन पहले ही पानी गांव के इस होटल में ठहरा था, होटल कर्मचारियों के अनुसार घटना वाले दिन काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद मैनेजर को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई ।
   प्राथमिक जांच में जहर खाने की आशंका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो युवक कमरे में मृत अवस्था में मिला, जांच में सामने आया है कि युवक ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया था, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी, फॉरेंसिक टीम ने कमरे से संदिग्ध पदार्थों के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं, परिजन पहुंचे, कारणों की जांच जारी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मथुरा पहुंच गए, फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है व सभी पहलुओं पर पड़ताल जारी है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1700916
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.