मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे अंतर्राज्यीय तार चोर गिरोह के 3 सदस्य, एक घायल
मुठभेड़ : पुलिस ने दबोचे अंतर्राज्यीय तार चोर गिरोह के 3 सदस्य, एक घायल
चौमुहां (मथुरा) । थाना जैत पुलिस के साथ सर्विलांस और रिवार्डिड टीम को रविवार तड़के बड़ी सफलता हाथ लगी है, आगरा-दिल्ली सर्विस रोड पर प्रकाश ढाबा के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है ।

रविवार रात करीब 2:50 बजे सूचना मिली थी कि थाना जैत में दर्ज चोरी के मुकदमों से संबंधित आरोपी छटीकरा के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में चोरी के इरादे से छिपे हैं, पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी की तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में राजस्थान के धौलपुर निवासी बदमाश हरवीर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, पुलिस ने मौके से हरवीर के साथ उसके दो अन्य साथियों गोपाल और सुग्रीव निवासी धौलपुर, राजस्थान को भी गिरफ्तार कर लिया ।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, पुलिस ने एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 80 जेटी 5192) जिसका इस्तेमाल वारदात में होता था, 3 तमंचे (.315 बोर), 6 जिंदा कारतूस और एक खोखा,चोरी के 10 बंडल बिजली के तार और 7300 रुपये नकद को बरामद किया है, थाना जैत पुलिस ने बताया कि यह बदमाश लंबे समय से क्षेत्र की निर्माणाधीन इमारतों को निशाना बना रहे थे, इनकी गिरफ्तारी से इलाके में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है, पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है ।







.jpeg)









