द्वारकाधीश मंदिर : अधिक मास में प्रतिदिन होंगे आयोजन, तिथियां घोषित
द्वारकाधीश मंदिर : अधिक मास में प्रतिदिन होंगे आयोजन, तिथियां घोषित
मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में 17 मई से प्रारंभ होने वाले अधिक मास (पुरुषोत्तम मास)के दौरान पूरे वर्ष होने वाले विभिन्न मनोरथों का आयोजन 17 मई से 15 जून तक किया जाएगा, पूरे माह कोई न कोई उत्सव का आयोजन की तैयारियां मंदिर के प्रबंधकों ने तैयार की है जिसकी तिथियां जारी कर दी गई हैं, यह जानकारी मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने दी है ।
मंदिर के गोस्वामी व वल्लभ कुल संप्रदाय के तृतीय पीठाधीश्वर डॉ0 वागीश कुमार महाराज तृतीय कांकरोली नरेश के निर्देशन में अधिक मास के दौरान 17 मई को पालना, 18 मई को चांदी का पालना, 19 मई को गुलाबी गणगौर, 20 मई को पनघट, 21 मई को चीरहरण एवं नौका विहार, 22 मई को सोने का पालना एवं फूल मंडली, 23 मई को दानगढ़-मानगढ़, 24 मई को नंदोत्सव, 25 मई को छाकलीला, 26 मई को पवित्रा हिंडोला, 27 मई को होली एवं फूल का हिंडोला, 28 मई को विवाह महोत्सव, 29 मई को शुक्रवार बगीचा एवं जल विहार, 30 मई को फूल मंडली एवं बगीचा में झूला,31 मई को फूल का बंगला एवं शरद रास, 1 जून को फूलफाग एवं पान का हिंडोला, 2 जून को रथयात्रा एवं नौका विहार, 3 जून को षट्ऋतु, 4 जून को फूल के श्रृंगार एवं फूल के बगीचे में झूला, 5 जून को चांदी का पालना एवं कांच का बंगला, 6 जून को चांदी का पालना एवं हटरी-मोती, 7 जून को बगीचा एवं फूल का हिंडोला, 8 जून को गोचारण एवं सब्जी का हिंडोला, 9 जून अधिक फूल मंडली एवं लाल घटा, 10 जून चांदी का पालना एवं लाल घटा,11 जून महिदान एवं हटरी,12 जून चांदी का पालना एवं गुलाबी घटा में हिंडोला,13 जून फूल मंडली एवं लहरिया घटा,14 जून कुंज में फूल का बंगला एवं नौका विहार,15 जून सोने का पालना एवं श्याम घटा के आयोजन किए जाएंगेन।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अधिक मास को पुरुषोत्तम मास के रूप में जाना जाता है और कई लोग इसे मल मास भी कहते हैं, यह मास विशेष रूप से ठाकुर जी की भक्ति के लिए समर्पित है, इस पवित्र माह में वर्ष भर में होने वाले सभी प्रमुख उत्सवों का आयोजन एक ही महीने में किया जाएगा, जो भक्त अपने आराध्य के प्रति सेवा भाव रखते हैं या कोई विशेष मनोरथ संपन्न कराना चाहते हैं, वे मंदिर के समाधान कार्यालय में संपर्क कर अपना मनोरथ लिखवा सकते हैं और ठाकुर जी के लाड लड़ा सकते हैं ।






.jpeg)









