स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
-डॉक्टरों और स्टाफ की कमी जल्द होगी दूर, महानिदेशक ने सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर
मथुरा । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के महानिदेशक डॉ0 हरी दास अग्रवाल ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी, निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सुविधाओं व चिकित्सीय संसाधनों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए ।
निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रहे उपचार और सुविधाओं की जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर उपचार, दवाएं और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो, निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधावल्लभ, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ0 नीरज अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे, अधिकारियों के साथ बैठक कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों और आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की गई।
मीडिया से बातचीत में डॉ0 हरी दास अग्रवाल ने माना कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है जिसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज और वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा, कहा कि प्रदेश सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है और जिला अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को जल्द दूर किया जाएगा, गंभीर बीमारियों के उपचार और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें ।







.jpeg)









