प्रख्यात संगीतज्ञ, संगीत शिरोमणि, सरस गीतकार प्रो0 सत्यवान शर्मा को किया सम्मानित

प्रख्यात संगीतज्ञ, संगीत शिरोमणि, सरस गीतकार प्रो0 सत्यवान शर्मा को किया सम्मानित
   मथुरा । ब्रज की साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा में समर्पित संस्था जागृति कला संगम द्वारा इस वर्ष का प्रतिष्ठित ब्रज धरोहर रंग यात्रा सम्मान पुरस्कार प्रख्यात संगीतज्ञ, संगीत शिरोमणि, सरस गीतकार प्रोफेसर पंडित सत्यवान शर्मा को एक समारोह में प्रदान किया गया, बृज धरोहर रंग यात्रा का शुभारंभ शहनाई वादन के उपरांत वेदांत कौशिक द्वारा शंखनाद ध्वनि एवं मंत्र उच्चारण के साथ किया, सौरभ कौशिक एवं सुश्री महिमा कौशिक द्वारा मंगलाचरण आराधना की गई ।
   कार्यक्रम के प्रारंभ में रंग यात्रा सम्मान के निदेशक रंगाचार्य लोकेंद्र नाथ कौशिक द्वारा चरण वंदना करते हुए चरण पक्षालय किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री सुधा सहगल द्वारा की गई, वरिष्ठ अधिवक्ता राम सरीन, मनीष पाल, विनोद कुमार वर्मा, अवधेश शर्मा, अर्जुन सिंह, अक्षय सत्संगी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया, अधिवक्ता राजेंद्र केशोरैया द्वारा ठाकुर बांके बिहारी जी की छवि मुख्य अतिथि को भेंट की, इस दौरान प्रमुख संस्थाओं द्वारा संगीता के शिरोमणि प्रोफेसर पंडित सत्यभान शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया गया जिसमें विशेष रूप से नाट्य भूषण वरिष्ठ रंगकर्मी पंडित लोकेंद्र नाथ कौशिक, पंडित जेपी शर्मा स्मृति मंच, दयाल कला मंच, संत गया प्रसाद स्मारक मंडल, जन सांस्कृतिक मंच, सेवायाम व कथायाम रतन मोती संस्कृत विद्यालय श्री गोकुलधाम, बृज जागृति रंग मंडल आदि द्वारा विशेष रूप से किया गया ।
  इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रामसरीन, कुशल पाल शर्मा निर्देशक सुख संचालक कंपनी, पवन कुमार पाठक, भव्य पाल शर्मा, शशांक चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय, सुश्री उमा शर्मा द्वारा काव्य पाठ कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर शिक्षाविद पंडित सत्यभान शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जागृति कला संगम द्वारा अभिनंदन जो किया गया है, मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, साथ ही यहां पर आ रहे सभी अतिथियों को धन्यवाद देता हूं, कार्यक्रम के अंत में सौरभ कौशिक एवं वेदांत कौशिक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1719710
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.