भाजपा महानगर का 16-17 मई को होगा प्रशिक्षण वर्ग, बैठक सम्पन्न

भाजपा महानगर का 16-17 मई को होगा प्रशिक्षण वर्ग, बैठक सम्पन्न
  मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर सोमवार को केम यूनिवर्सिटी पाली डूंगरा में कार्य योजना बैठक आयोजित की गई, बैठक महानगर जिलाध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत 16 एवं 17 मई को आयोजित किया जाएगा, बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण तथा व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । 
  महानगर जिलाध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीढ़ होते हैं, इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्य पद्धति तथा राष्ट्रहित के विषयों पर प्रशिक्षित किया जाता है, महानगर अध्यक्ष ने कहा 16 मई को वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया जाएगा, दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में संगठन,विचारधारा, इतिहास, सोशल मीडिया, चुनाव प्रबंधन केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं, बूथ प्रबंधन, मीडिया संवाद तथा डेटा प्रबंधन सहित कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। 
  बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को सफल, व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न टोलियों का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, संचालन समिति प्रमुख रामकिशन पाठक, सह नियंत्रक दीपक गोला, कार्यक्रम प्रमुख परशुराम सिंह, व्यवस्था प्रमुख विनीत शर्मा, ठाकुर सुरेन्द्र सिंह बढ़ौता, अंकुर गुर्जर, कल्पना गर्ग, शुभम ठाकुर एवं मोहन भारद्वाज सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे, व्यवस्था समिति में भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी भरत सिंह एवं सुनील चतुर्वेदी को, आवास व्यवस्था ललित गौतम को, सभागार एवं मंच व्यवस्था कुंज बिहारी चतुर्वेदी को तथा साज-सज्जा की जिम्मेदारी मनोज ठाकुर सौनोठ को सौंपी गई ।
  इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी प्रमुख प्रणय शर्मा, स्वच्छता प्रमुख धर्मेश नौहवार, पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख पूजा चौधरी, तकनीकी कार्य प्रमुख राघव अग्रवाल, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था प्रमुख हेमराज कुन्तल, सुरक्षा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, अतिथि प्रमुख अंकुर अग्रवाल, मोबाइल पार्किंग प्रमुख बलराम शर्मा, कार्यालय प्रमुख कपिल सेठ, सर्व व्यवस्था प्रमुख योगेश आवा एवं आर्थिक प्रमुख हेमंत गोयल खंदौली को भी विभिन्न जिम्मेदारियां प्रदान की गईं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1730123
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.