16 साल बाद गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामिया बदमाश
16 साल बाद गिरफ्त में आया 25 हजार का इनामिया बदमाश
-सुरीर पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलीगढ़ के खैर थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा
मथुरा । थाना सुरीर पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, थाना पुलिस द्वारा मंगलवार को सुबह करीब 5:40 बजे तेहरा अण्डरपास से 50 कदम आगे सुल्तानपुर की तरफ से अभियुक्त लक्ष्मण उर्फ बड्डो पुत्र लालाराम निवासी टपुआ थाना सोने का बुर्ज जिला धौलपुर प्रांत राजस्थान 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।
थाना सुरीर पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण के विरूद्ध अलीगढ़ के थाना खैर में वर्ष 2009 में आईपीसी की धार 364 ए में अभियोग पंजीकृत हुआ था, गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना सुरीर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी, कार्यवाही करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह थाना सुरीर, एसआई वीरेश कुमार जादौन थाना सुरीर आदि पुलिसकर्मी थे ।







.jpeg)









