करणी सेना की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
करणी सेना की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
वृंदावन । मंगलवार को करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक में आगरा, अलीगढ़, हाथरस एवं मथुरा क्षेत्र में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा एवं चिंतन-मंथन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बैठक को संबोधित करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अंबूजी ने कहा कि संगठन समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है ।
उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर समाज हित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी, साथ ही उन्होंने संगठन के विस्तार के लिए गांव-गांव तक पहुंच बनाने का आह्वान किया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर दिग्विजय सिंह ने कहा कि संगठन की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित है, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज हित में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की।
महानगर अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा, कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता बनाए रखने और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए ।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ, इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव चौहान, भारती सिसोदिया, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष आशीष चौहान, किसान शक्ति अध्यक्ष वीरू भदोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, जिला संगठन मंत्री कार्तिक सिसोदिया, प्रवक्ता राहुल सिंह, छात्र शक्ति अध्यक्ष जय सिंह, महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह, राजश्री तोमर, उदित चौहान, सौरभ तोमर, दलबीर सिंह, अरविंद राणा आदि उपस्थित थे ।







.jpeg)









