पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अजय कुमार सिंह को लखनऊ मुख्यालय में किया तलब

पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अजय कुमार सिंह को लखनऊ मुख्यालय में किया तलब
-मुख्य अभियंता आगरा कार्यालय में  बीती रात निर्माण खंड के एक्सईएन को दिलाया था चार्ज
-मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्सईएन ए0के0 सिंह को चार्ज दिलाने वाले अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
   मथुरा । लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में बिना आदेश चार्ज लेने वाले एक्सईएन अजय कुमार सिंह को वापस लखनऊ मुख्यालय तलब कर किया गया है, यह प्रकरण मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान में आने के बाद लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा गंभीर रूख अपनाते हुए यह कार्रवाई की गई है, संभावना व्यक्त की जा रही है कि शासन की अनुमति लिए बिना एक्सईएन को चार्ज दिलाने वाले कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। 
   लोक निर्माण विभाग के प्रांतीख खंड के एक्सईएन अजय कुमार सिंह को हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिला में देरी पर 24 जनवरी को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध किया गया था लेकिन तीन माह तक एक्सईएन ने चार्ज छोड़ने की रिपोर्ट विभाग के मुख्यालय को नहीं दी, निलंबन के एक सप्ताह बाद ही निर्माण खंड एक के एक्सईएन गुलवीर सिंह ने प्रांतीय खंड का चार्ज संभाल लिया, नियमानुसार यदि तीन माह तक मुख्यालय में रिपोर्ट नहीं दी जाती तो नियमतः निलंबित अधिकारी को भगोड़ा घोषित किया जाता है ।
  तीन माह पूरे होने से ठीक एक दिन पहले एक्सईएनअजय कुमार सिंह ने मुख्यालय में रिपोर्ट दी, यहां चंद घंटों में ही उन्हें बहाल कर दिया गया, बहाली के अगले ही दिन बिना तैनाती लिखे मुख्यालय से उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया, रिलीव होकर अजय कुमार सिंह ने बिना किसी वैध आदेश के प्रांतीय खंड के प्रभारी एक्सईएन गुलवीर सिंह से चार्ज ले लिया । 
  यह प्रकरण मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के संज्ञान में आने के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है, उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के मुख्य सचिव अजय चौहान ने एक्सईएन अजय कुमार सिंह को पुनः चार्ज छोड़ने के आदेश दिए, मुख्य अभियंता एनके यादव ने एक्सईएन एके सिंह को चार्ज छोड़ने के लिए अपने आगरा स्थित कार्यालय में देर रात को बुलाकर निर्माण खंड प्रथम के एक्सईएन गुलवीर सिंह को चार्ज ग्रहण को चार्ज दे दिया, अब एक्सईएन अजय कुमार सिंह को अपनी रिपोर्ट मुख्यालय में रिपोर्ट देनी है ।
   गौरतलब हो कि एक्सईएन अजय कुमार सिंह पर ई-आफिस ट्रेनिंग के 11.57 लाख रुपये के गबन के आरोप हैं, विशेष आडिट में मामला खुलने पर प्रदेश के एकाउंटेंट जनरल इसकी जांच करा रहे हैं, उनके आदेश पर अलीगढ़ के मुख्य अभियंता विजय कुमार एवं अधीक्षण अभियंता प्रभात चौधरी इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं, मुख्य अभियंता एन0के0 यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के एक्सईएन एके सिंह का चार्ज पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन को सौंप दिया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1737449
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.