नीट पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन

नीट पेपर लीक के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन
-बीएसए कॉलेज के गेट पर किया पुतला दहन का प्रयास, पुलिस ने छीना पुतला 
   मथुरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा बीएसए महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर नीट परीक्षा का पेपर लीक विरोध में प्रदर्शन करते हुए दोषियों का पुतला दहन करने की कोशिश की, प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, पुलिस ने पुतला दहन से पूर्व ही छात्र नेताओं के हाथों से पुतला छीन लिया ।
   कार्यकर्ताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थी दिन-रात कठिन परिश्रम कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं लेकिन भ्रष्ट तंत्र और पेपर लीक माफियाओं के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू की जाए ।
   अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो संगठन आगे और व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, प्रदर्शन में अमन शर्मा, अमन पांडे, साधना प्रजापति, अनमोल दुबे, हर्षित सक्सेना, विनीता शर्मा, कान्हा चतुर्वेदी, शिवा गौतम, मीनू सिसोदिया, तान्या बारोलिया, रश्मि निराला, सर्वेंद्र सिंह, कान्हा, सतवीर, विकास एवं इंद्र सैनी शामिल रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1741653
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.