लाडलीजी मंदिर में मनी हरियाली तीज, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
लाडलीजी मंदिर में मनी हरियाली तीज, दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु
मथुरा । ब्रज के मंदिरों में अधिक मास में वर्ष भर में पडने वाले सभी तीज त्योहार मनाए जाते हैं, इसी क्रम में बरसाना के लाडलीजी मंदिर में अधिक मास के उत्सव धूमधाम से मनाये जा रहे हैं, मंगलवार को हरियाली तीज महोत्सव का पर्व मनाया गया, हरियाली तीज के पर्व पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब राधारानी मन्दिर में उमड़ने लगा ।
मंदिर सेवायतों द्वारा मन्दिर परिसर को हरे परिधानों से सजाया गया, वृषभान दुलारी भी जगमोहन में स्थित स्वर्ण हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों पर कृपा वर्षा रही थी, हिंडोला कुंज वन डारो री झूलन आईं राधिका प्यारी...कुछ यही भाव लेकर मंगलवार की सुबह लाडिली जी मंदिर के सेवायतों ने वृषभानु नंदनी को फूलों से सजे स्वर्ण हिंडोले में विराजमान करके झूला झुला रहे थे, लाडली के दर्शन कर श्रद्धालु भी अपने आपको कृतार्थ मान रहे थे, राधे झूलन पधारो घिर आये बदरा, राधा झूले श्याम झुलावे आदि भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूम रहे थे, सेवायतों द्वारा लाडिली के दरबार में विभिन्न प्रकार के भोग कीर्ति कुमारी राधाजी को अप्रित किये, इस दौरान उनके दर्शनों की एक झलक पाने को श्रद्धालु बेताब नजर आ रहे थे।






.jpeg)









