भाजपा ने घोषित किए 18 नए मंडल अध्यक्ष, समझायी रणनीति
भाजपा ने घोषित किए 18 नए मंडल अध्यक्ष, समझायी रणनीति
मथुरा । भाजपा ने विधानसभा चुनाव के साथ ही पंचायत चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है, इसी महीने में पंचायत का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिला पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य के लिए संभावित दावेदारों को पार्टी ने एक-एक बूथ मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है, हालांकि इस तरह की कोई अधिकारिक घोषणा पार्टी की ओर से नहीं की गई है, पार्टी सूत्रों का कहना है कि मंडल अध्यक्ष का चयन पंचायत चुनावों को ध्यान में रखकर ही किया गया है ।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई, बैठक में आगामी कार्य योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, जिलाध्यक्ष ने ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य द्वारा 15 मई को जारी मथुरा जिले के 18 मंडलों के नव नियुक्त मंडल प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए, इस बैठक में केवल जिले के पदाधिकारी ही उपस्थित रहे ।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संतुष्टि के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारी जिला संगठन के अनुभवी एवं कर्मठ पदाधिकारी हैं, जिलाध्यक्ष की अपेक्षा है कि सभी प्रभारी तत्काल अपने अपने मंडलों में प्रवास पर पहुंचकर बूथ सशक्तिकरण का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ करें, बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र पर कार्य करते हुए सभी प्रभारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया, छाता विधानसभा क्षेत्र में शहीद हेमराज मंडल का अध्यक्ष विक्रम सिंह, चौमुहां का श्रीमती मुदिता शर्मा, छाता का अमन ठाकुर, कोसी का मेरुकांत पांडे, नंदगांव का अजय जाटव, मांट विधानसभा में मांट का सतपाल चौधरी, सोनई का मनीषा पाराशर, शेरगढ़ का रणवीर सिंह, नौहझील का ज्ञानेंद्र चौहान, बाजना का वीरेन्द्र गुर्जर, सुरीर का मुकेश वार्ष्णेय को दायित्व साैंपा है, बलदेव विधानसभा में अनौरा मंडली की जिम्मेदारी मानूप्रताप, राया की सुरेश तरकर, महावन की ओमप्रकाश सैनी, दीनदयाल धाम की श्याम चतुर्वेदी, बलदेव की जगमोहन पाठक, ओल की अनिल चौधरी, अकोस की आकाश चौधरी को दी गई है ।







.jpeg)









