नरहौली उपद्रव में तीन एफआईआर दर्ज, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
नरहौली उपद्रव में तीन एफआईआर दर्ज, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच
-बुधवार की रात गांव में बारात चढ़ने के दौरान दो पक्षों में जमकर हुआ था पथराव
मथुरा । बुधवार की रात को थाना हाईवे क्षेत्र के गांव नरहौली में बारात चढ़ने के दौरान हुए उपद्रव हो गया, इस दौरान जमकर पथराव हुआ, एक बार पुलिसकर्मियों को भी भाग कर खुद को बचाना पडा, पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों को हालात पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पडी, 10 थानों का फोर्स मौके रात में ही मौके पर बुला लिया गया था, घटना को लेकर अलग-अलग पक्षों से अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं।

उपद्रव की शुरूआत उस समय हुई जब गांव में आई दो बेटियों की बारात की घुड़चढ़ी हो रही थी, इसी दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, एक तरफ ग्रामीणों का एक पक्ष वहीं दूसरी ओर बाराती व बारात वाले घर का एक पक्ष था, इस दौरान एक वृद्धा सहित कुछ लोगों को भी चोट आई हैं, इस दौरान मथुरा भरतपुर मार्ग पर दहशत का माहौल बन गया, वाहन सडक पर ही पथराव में फंस गये, दोनों और लम्बा जाम लग गया था, घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वायरल वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली जा रही है और पथराव में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ।
थाना हाईवे पर दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है, दोनों तहरीरों पर मुकदमा कायम किया गया है, एक एफआईआर पुलिस की ओर से कराई गयी है, तीनों तहरीर की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है जिससे घटना की निष्पक्ष विवेचना हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके, एसएसपी श्लोक कुमार ने अपनी ओर जारी की गई बाइट में कहा है कि थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात जा रही थी जिसमें कुछ कहासुनी हुई और उसी के क्रम में पास में एक दुकान थी जिसमें दुकान वाले से विवाद हो गया और दुकान में तोड़फोड़ की घटना हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में पथराव भी हुआ, सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक न्यूनतम पुलिस बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था स्थापित की गई जिसके उपरांत जो शादी का कार्यक्रम था उसको सकुशल संपन्न कराया गया ।
इस घटनाक्रम में एक महिला जो कि दुकानदार पक्ष की थी, 70 वर्षीय वृद्ध महिला हैं के चोट भी आई है जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है फिर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किये जा रहे है, साथ ही पुलिस की तरफ से जो लोग भी पत्थरबाजी में सम्मिलित थे उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, मौके से कई सीसीटीवी फुटेज और कई मोबाइल से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए जिनको साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया गया है तथा उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है, घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तीनों विवेचनाओं को क्राइम ब्रान्च से कराया जा रहा है और जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं, उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।







.jpeg)









