सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का मिला बुरा हाल

सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का मिला बुरा हाल
-निरीक्षण में तीन में से दो अस्पताल मिले बंद, तीसरे में छुट्टी पर मिले अधिकांश चिकित्सक 
    मथुरा । सरकार के दावे हजारा हों, हकीकत दावों से जुदा है, भीषण गर्मी में भी ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा नहीं है, गरीब ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सकों और संपन्न प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज कराने को मजबूरी है, सीएमओ के अपने खुद के निरीक्षण में यह स्थिति सामने आई है, सीएमओ डा0 राधा वल्लभ ने टीम के साथ जनपद की चिकित्सकीय गुणवत्ता, भौतिक एवं अनुशासनिक व्यवस्था कायम किये जाने के कम में बुधवार को पूर्वान्ह 8.40 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना का औचक निरीक्षण किया । 
  निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा0 विकमादित्य मौजूद मिले, चिकित्सा इकाई की उपस्थिति पंजिका में चिकित्सा अधीक्षक डा0 पूजा सिंह एक से चार मई तक, छह से 12 मई तक एवं 14 से 20  मई तक अनुपस्थित मिलीं, महिला चिकित्साधिकारी डा0 संदेश आरेख 19 से 20 मई तक अनुपस्थित थीं, महिला चिकित्साधिकारी डा0 स्मृति मिश्रा एक से 20 मई तक अनुपस्थित मिले, महिला चिकित्सा अधिकारी डा0 अखिलेश चतुर्वेदी 18 से 20 मई तक अनुपस्थित, बीएचडब्लू शुभम चौधरी, 16 से 20 मई तक अनुपस्थित, स्टाफ नर्स सिद्वार्थ शुक्ला 18 से 20 मई तक अनुपस्थित), एमओ आरबीएसक डा0 मोहदली 18 से 20 मई तक अनुपस्थित, एलटी शैलेन्द्र सिंह 19 से 20 मई तक अनुपस्थित), एलटी डा. बृजेश शर्मा 20 मई को अनुपस्थित), डा. एमओ रोहित मित्तल 19 से 20 मई तक अनुपस्थित, एमओ डा. प्रियंका 13 से 20 मई तक अनुपस्थित, बीसीपीएम प्रकाश कुमार 19 से 20 मई तक अनुपस्थित, एलटी प्रशान्त कुमार 19 से 20 मई तक अनुपस्थित मिले । 
   अनुपस्थित स्टाफ से सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है, सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दगांव का भी निरीक्षण किया, जहां मात्र कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही मिला तथा कार्यरत चिकित्सक डा0 दीपेन्द्र सिंह राजौरा, चिकित्साधिकारी एवं साहम अहमद, फार्मासिस्ट को डयूटी से अनुपस्थित पाया गया जिसके सम्बंध में चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी बरसाना द्वारा सभी सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या सहित प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करे एवं अग्रिम निर्देशो तक अनुपस्थित चिकित्सक डा0 दीपेन्द्र सिंह राजौरा, चिकित्साधिकारी व साहम अहमद, फार्मासिस्ट के अनुपस्थित दिवस के वेतन व मानदेय को बाधित किया जाता है, निरीक्षण में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांचौली भी बंद मिला एवं समस्त अधिकारी एवं कार्मिक डयूटी से अनुपस्थित पाये गये, सीएमओ ने बताया कि चिकित्सा इकाई के संचालन के विपरीत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का बंद होना अत्यधिक चिंताजनक है, उन्होंने कहा है कि निरीक्षण तथ्यो के संज्ञान में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सांचौली पर कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कार्मिको के वेतन एवं मानदेय को अग्रिम आदेशो तक बाधित किया जाता है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1750184
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.