नगर निगम कार्यालय पर कॉकरोच ने किया अनूठा प्रदर्शन
नगर निगम कार्यालय पर कॉकरोच ने किया अनूठा प्रदर्शन
-यमुना प्रदूषण पर युवक ने कॉकरोच की वेशभूषा में जताया आक्रोश, बना चर्चा का विषय
मथुरा । कॉक्रोच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, देखते ही देखते कॉक्रोच व्यवस्था के प्रति नाराजगी और भ्रष्टाचार के प्रति गुस्सा जाहिर करने का माध्यम बन गया है, क्रॉकरोच जनता पार्टी का भूत अब सोशल मीडिया से बाहर निकल कर आम लोगों के बीच बातचीत और बहस का मुद्दा बनता जा रहा है, शुक्रवार को एक युवक क्रॉकरोच बन कर नगर निगम के कार्यालय में पहुंच गया, कॉकरोच की ड्रेस पहने युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और यमुना में गिर रहे गंदे पानी के खिलाफ नाराजगी जताई ।

युवक का कहना था कि जिस तरह गंदगी में कॉकरोच पनपते हैं, उसी तरह शहर और यमुना की हालत लगातार बदतर होती जा रही है, नगर निगम पहुंचे युवक के इस कॉकरोच प्रदर्शन की चर्चा लगातार जोर पकड़ रही है, उसने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो आने वाले समय में हालात और गंभीर हो सकते हैं, समाजसेवी युवक के इस अनोखे प्रदर्शन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ ही आम लोगों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा, मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि यमुना प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए ।
एक युवक ने यमुना प्रदूषण के विरोध में कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, युवक ने कहा कि गंदगी बढ़ती रही तो शहर और यमुना की हालत और बदतर हो जाएगी जिसके बाद उसका प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया, यमुना नदी में गिरते गंदे नालों के विरोध में एक समाजसेवी युवक ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया, युवक कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया ।







.jpeg)









