फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की रजिस्ट्रार से मुलाकात
फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की रजिस्ट्रार से मुलाकात
मथुरा। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार प्रमोद त्रिपाठी और उपाध्यक्ष अखिल सिंह से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में रुके हुए तकरीबन सौ नये रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण रजिस्ट्रेशन कराने का कार्य कराया ।
शिव कुमार प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार और उपाध्यक्ष से कहा कि नये रजिस्ट्रेशनों को 15 दिन में और नवीनीकरण को एक हफ्ते करने का कार्य करें जिससे फार्मासिस्टों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे, इस पर रजिस्ट्रार और उपाध्यक्ष ने कहा भविष्य में फार्मासिस्टों को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पडेगा, अजीत सिंह प्रदेश महासचिव उ. प्र. अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नदीम खान,विजय, संतोष, करन आदि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे ।







.jpeg)









