ईद की नमाज के बाद रोका रास्ता, हमला, बुजुर्ग की मौत

ईद की नमाज के बाद रोका रास्ता, हमला, बुजुर्ग की मौत
   कोसीकलां (मथुरा) । थाना क्षेत्र के गांव नगला मेव फालैन में बकरीद के दिन पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, आरोप है कि बाइक से जा रहे युवक का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, घटना में कई लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
  पुलिस के अनुसार नगला मेव फालैन निवासी इजाजुल पुत्र नवाब ने थाना कोसीकलां में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को आरोपियों ने एक राय होकर उसकी मोटरसाइकिल रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, मारपीट के दौरान उसकी भाभी का कान फट गया, जबकि उसके पिता नवाब गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने नवाब की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मथुरा रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया । 
  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोसीकलां में  रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में आमिर पुत्र अलीशेर, इदरीश पुत्र मल्लाह, अलीशेर पुत्र सदीक, अजरुद्दीन पुत्र इदरीश तथा बिलाल पुत्र इदरीश निवासी नगला मेव फालैन को नामजद किया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार को सौंपी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1767826
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.