गांव महोली में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी, छह घायल, पुलिस तैनात
गांव महोली में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी, छह घायल, पुलिस तैनात
-मौके पर पहुंचे एसएसपी, 84 कोस परिक्रमा मार्ग में भंडारे को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
-पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर, हिरासत में लिये आधा दर्जन लोग, जांच जारी
मथुरा । गुरुवार को चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में दो पक्षों के बीच जमकर गोली चली, गोलीबारी की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं, पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया हैं, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है, थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महोली गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी अदावत चली आ रही थी, एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना पर विस्तृत जानकारी साझा की है ।

एसएसपी के अनुसार 28 मई को थाना हाईवे क्षेत्र में गांव महोली पड़ता है, गुरुवार को यहां दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद इनके मध्य फायरिंग हुई इसमें छह लोगों के चोट आई है और छह लोग हिरासत में लिए गए हैं, सीसीटीवी फुटेज इत्यादि संकलित किये जा रहे है जिसमें कि स्पष्ट रूप से जो लोग भी फायरिंग कर रहे हैं वो दिख रहे हैं, कुछ अवैध असलाह (हथियार) भी बरामद कर लिए गए हैं, इन छह लोगों से गहनता से पूछताछ की जा रही है ।
पुलिस के तरफ से मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है, गंभीर और कड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए इन सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कारवाई सुनिश्चित की जाएगी, इनके बीच में पहले से ही विवाद चल रहा था, उसको लेकर कसीदगी के चलते यह घटना घटित हुई है, इसमें विस्तृत जांच भी की जा रही है कि पहले जो झगड़ा हुआ उसमें पुलिस को क्या सूचना दी गई और इस पर क्या कार्यवाही पुलिस द्वारा की गई ? इसमें यदि कोई पुलिसकर्मी का दोष पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जाएगी, यह भी संज्ञान में आया है कि मोटरसाइकिल टकराने को लेकर के झगड़ा हुआ और प्रतिस्पर्धा थी कि कौन यहां पर भंडारा लगाएगा ।
इसी बात को लेकर के इन दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और फिर फायरिंग हुई है, हम लोग के पास जैसा मैंने बताया सीसीटीवी फुटेज, वीडियो फुटेज मौजूद हैं जिनके आधार पर छह चिन्हित लोगों को हिरासत में ले लिया गया है, शेष की भी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई है और शीघ्र उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा,
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, संजू और हरिओम की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चंद्रपाल पक्ष के राजू और मलखान सिंह तथा गुड्डी पक्ष के रिंकू और केदार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, घटना की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सीओ अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया, पुलिस ने गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है ।







.jpeg)









