बांकेबिहारी मंदिर के सुरक्षा गार्डों की पोशाक नीली से हुई पीताम्बरी

बांकेबिहारी मंदिर के सुरक्षा गार्डों की पोशाक नीली से हुई पीताम्बरी
-हाई पावर्ड कमेटी ने बोर्ड बैठक में लिया सुरक्षा गार्डों के ड्रेस कोड बदलने का फैसला
  मथुरा । ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पर तैनात रहने वाले निजी सुरक्षाकर्मी अब सुरक्षा गार्ड कम वॉलिंटियर अधिक नजर आएंगे, श्रद्धालु इनसे मदद मांगने में सहज रहेंगे व सुरक्षाकर्मी भी सहजता का अनुभव करेंगे, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मंदिर की सुरक्षा के लिए तैनात किये गये वर्दीधारी निजी सुरक्षाकर्मियों के ड्रेस के रंग में बदलाव किया है ।
  अभी तक सुरक्षाकर्मी नीली और सामान्य स्थानों पर पहने जाने वाली वर्दी में तैनात रहते थे, सुरक्षा गार्ड द्वारा कई बार श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं, भक्तों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बांके बिहारी हाई पावर्ड कमेटी ने अब सुरक्षा कर्मियों के ड्रेस को बदलने का फैसला लिया है, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनकी वर्दी में बदलाव किया गया है, अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे यह प्राइवेट गार्ड पीले रंग की टी शर्ट में नजर आएंगे ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके ।
   मंदिर प्रबंधन ने इनकी पहचान को पुख्ता करने के लिए पीला ड्रेस कोड लागू किया है, यदि आप मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं तो इन पीले रंग की टी शर्ट वाले सुरक्षाकर्मियों से किसी भी तरह के सहयोग या मार्गदर्शन के लिए संपर्क कर सकते हैं, अब तक निजी सुरक्षा कर्मी जिस वर्दी में रहते थे, उसके साथ श्रद्धालु असहज महससू नहीं करते थे, ड्रेस कोड बदलने के साथ निजी सुरक्षा कर्मियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भक्तो से विनम्रता से पेश आएं, मंदिर प्रशासन का कहना है कि भक्तों की आस्था और सुरक्षा सम्मान सर्वाेपरि है, सुरक्षा कर्मियों का काम व्यवस्था बनाए रखना है न कि भक्तो के साथ दुर्व्यवहार करना, नई ड्रेस से उनके व्यवहार की भी निगरानी होगी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1777280
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.