सिविल लॉयर्स फोरम का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

सिविल लॉयर्स फोरम का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
  मथुरा । सिविल लॉयर्स फोरम के वर्ष 2026-27 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया है, बृजवासी लैंड्स इन में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, नई कार्यकारिणी के सदस्य अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप शर्मा उपाध्यक्ष, राकेश तिवारी (एडवोकेट) सचिव, बृजेंद्र वैदिक संयुक्त सचिव, संकल्प शर्मा ऑडिटर, दिनेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। 
  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया, दीप प्रज्वलन संयुक्त रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता हुकम चंद तिवारी, पूर्व विधायक केके अरोड़ा, रमेश चंद्र शर्मा, राजेंद्र केसरिया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र प्रताप शर्मा द्वारा किया गया। इसके बाद मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजकुमार अग्रवाल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सात वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया ।
   मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विकास कुमार का वर्तमान अध्यक्ष द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र केसरिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मंच का संचालन नवनिर्वाचित सचिव बृजेंद्र वैदिक ने संभाला। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद के दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष महेंद्र प्रताप शर्मा ने अपने संबोधन में आगामी एक वर्ष के दौरान सिविल लॉयर्स फोरम की कार्ययोजना और इसे सुचारू रूप से चलाने के संबंध में अपने विचार रखे ।
   समारोह में एसोसिएशन के सचिव मनोज शर्मा ने सिविल लॉयर्स फोरम को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिविल लॉयर्स फोरम बार संगठन का ही एक अभिन्न अंग है और बार एसोसिएशन हर मोड़ पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है, मुख्य अतिथि जिला जज विकास कुमार ने कहा कि न्यायालय का हर अधिकारी और कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता के अनुरूप कार्य करता है, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश कुमार शर्मा, के0के0 अरोड़ा, महेश चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, पवन चतुर्वेदी (एडवोकेट), अजय कुमार शर्मा, अंकित चतुर्वेदी (एडवोकेट), चिराग बंसल, देव अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, देवांशु खंडेलवाल सहित भारी संख्या में अधिवक्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1779149
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.