भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 134वां संस्करण
भाजपाइयों ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 134वां संस्करण
-सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क करेंगे पन्ना प्रमुख-जिलाध्यक्ष
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी का पूरा जोर अब पन्ना प्रमुखों पर है, पार्टी की ओर से पहले पन्ना प्रमुखों का सत्यापन कराया जा रहा है, इसके बाद पन्ना प्रमुख घर-घर तक पहुचेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी सहित हर घर की विचारधारा का डाटा संकलन का कार्य करेंगे, पार्टी के पास बूथ स्तर पर हर परिवार और घर की सोच को लेकर सटीक जानकारी होगी, भाजपा ने तीन विधानसभा क्षेत्रों बलदेव, मांट और छाता के 1356 बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 134वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना ।
जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के तीनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना, मन की बात के तुरंत बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन ने बूथ स्तर तक मोर्चा संभाल लिया है, मन की बात के 134वें संस्करण को सुनने के बाद हर बूथ पर मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की समीक्षा की गई ।
बूथ समिति की बैठकों में पन्ना प्रमुखों के सत्यापन, लाभार्थी संपर्क अभियान और सरल ऐप पर 100 प्रतिशत डेटा अपडेट पर जोर दिया गया, कार्यकर्ताओं को पीएम आवास, उज्ज्वला जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से घर घर संपर्क करने के निर्देश दिए गए, परिवार के लोगों से पन्ना प्रमुख बात करेंगे और उनकी बात को सुनने के बाद विचारधारा को समझेंगे, उन्होंने बताया कि पार्टी का स्पष्ट संदेश है कि बूथ जीता तो चुनाव जीता इसलिए सभी 1356 बूथों को डिजिटल व जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय किया जा रहा है, कार्यक्रम में तीनों विधानसभा के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, महिला मोर्चा पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष शामिल रहे ।







.jpeg)









