राधारानी की शरण में पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
राधारानी की शरण में पहुंचे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
मुख्य न्यायाधीश ने गर्भगृह की चौखट पहुंचकर की देहरी पूजन तथा इत्र सेवा
मथुरा । श्री राधा जी की जन्मस्थली बरसाना में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली अपनी दो दिवसीय धार्मिक यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को सपत्नी विश्व प्रसिद्ध लाडली जी मंदिर में पहुंचे और राधा जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह सिरोही व जिला जज विकास कुमार सपत्निक एवं आगरा के जिला जज ने भी पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी, राजभोग आरती के समय वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत लाडली जी मंदिर पहुंचे, जहां मुख्य न्यायाधीश ने सपत्नीक राधारानी के समक्ष पूजा-अर्चना की ।
मंदिर के सेवायत उमाशंकर गोस्वामी, दान बिहारी गोस्वामी, भोला गोस्वामी, मधुमंगल गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई, इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने श्रीजी के चरणों में पुष्पमाला एवं भोग प्रसाद अर्पित किया। दर्शन के उपरांत उन्होंने गर्भगृह की चौखट पहुंचकर देहरी पूजन तथा इत्र सेवा भी की, मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली को मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना कराई और मुख्य न्यायाधीश को दुपट्टा, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, दर्शन के दौरान मंदिर रिसीवर डॉ0 यज्ञ पुरुष गोस्वामी एवं मधुमंगल गोस्वामी ने मुख्य न्यायाधीश को श्रीजी का प्रसादी थाल और स्मृति चिन्ह भेंट किया ।
वहीं रिसीवर आशीष कृष्ण गोस्वामी ने राधारानी की चुनरी और बुके भेंट कर उनका सम्मान किया, मंदिर के रिसीवर सुशील गोस्वामी ने उन्हें बरसाना मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और पौराणिक परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी, इस दौरान जिला जज मथुरा विकास कुमार, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नितिन दीक्षित, प्रथम एसीजेएम सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अनुपम दीक्षित, सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्युष मिश्रा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी एडीएम नन्द प्रकाश मौर्य तथा एसडीएम गोवर्धन सुशील सिंह, सीओ गोवर्धन अनिल कुमार, थाना प्रभारी सहित अनेक न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे, मुख्य न्यायाधीश के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला ।







.jpeg)









