सिपाही भर्ती में आरक्षी की परीक्षा में 9672 अभ्यर्थी हुए शामिल
सिपाही भर्ती में आरक्षी की परीक्षा में 9672 अभ्यर्थी हुए शामिल
-डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का सघन निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
मथुरा । उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अभ्यर्थियों ने 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा तीन दिन होने वाली परीक्षा के प्रथम दिन दो पालियों में 9672 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2808 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षा केन्द्रों में पुरूष परीक्षार्थियों के जूते मोचे उतरवाए गए, वहीं महिलाओं के दुपट्टा, मंगल सूत्र, चूडियां आदि उतरवा कर प्रवेश कराया गया, इस परीक्षा को निष्पक्ष, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा ।
.jpg)
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सोमवार को महावन स्थित श्री गुरु कृष्णिय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और प्रवेश प्रक्रिया आदि का गहनता से जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, सोमवार को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा की प्रथम पाली में 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत 6240 परीक्षार्थियों में से 4781 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 1459 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, दूसरी पॉली में कुल पंजीकृत 6240 परीक्षार्थियों में से 4891 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 1349 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षा केन्द्रों प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया ।

जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज तथा श्री गुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज का सघन निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम और क्लास रूम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारियों व पुलिस बल को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा संपन्न कराने दिशा निर्देश दिए ।







.jpeg)









