बस हादसे में 25 श्रद्धालु घायल, मध्य प्रदेश से मथुरा पहुंचे थे श्रद्धालु

बस हादसे में 25 श्रद्धालु घायल, मध्य प्रदेश से मथुरा पहुंचे थे श्रद्धालु
-मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस हाइवे पर हुई हादसे का शिकार
  मथुरा । दिल्ली आगरा हाइवे पर मथुरा में जैंत कट पर मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हादसे में करीब 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं, घायलों को जिला प्रशासन की ओर से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, प्रशासनिक अधिकारी घायलों के उपचार पर निगरानी रखे हुए हैं, हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया । 


   मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं का जत्था ट्रेंन से मथुरा जंक्शन पहुंचा था, यहां से उन्हों ने एक निजी बस को किराये पर लिया और वृंदावन जा रहे थे, इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया, जानकारी के अनुसार, इंदौर से श्रद्धालुओं का एक दल रेल मार्ग से मथुरा पहुंचा था, वहां से इन श्रद्धालुओं ने निजी बस संख्या यूपी 85 एटी 8246 बुक की थी, सभी यात्री वृंदावन स्थित अखंडानंद आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे, बस जैसे ही जैत कट पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या केए 01 एआर 8496 ने बस में टक्कर मार दी, हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 
  सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए लगभग 21 यात्रियों को उपचार के लिए आकाश सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, टक्कर के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया था, बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया गया जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से बहाल हो सका, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, हादसे में बस सवार मध्य प्रदेश के सागर, धार और इंदौर जिलों के करीब 25 श्रद्धालु घायल हो गए, घायलों में संजीत अग्रवाल, रितू, ममता, राजकिशोर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शरद गुप्ता, अंजू बंसल, सुदेश बंसल, आलोक, श्वेता, सुधा, निधि, अनीता, दिवांश, मनीष गर्ग, संगीता अग्रवाल, शैलेन्द्र गुप्ता समेत अन्य यात्री शामिल हैं। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
   क्षेत्राधिकारी सदर पीतमपाल ने बताया कि थाना जैत क्षेत्रान्तर्गत हाईवे पर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ये श्रद्धालु मध्य प्रदेश से ट्रेन द्वारा आए थे और मथुरा स्टेशन से बस में सवार होकर जा रहे थे। इस दुर्घटना में करीब 22 लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस द्वारा तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, सात घायलों का इलाज अभी भी चल रहा है जबकि अन्य स्वस्थ होकर जा चुके हैं, पुलिस ने ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1818169
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.