मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष-संदीप
मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम वर्ष-संदीप
मथुरा । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में मथुरा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह कालखंड विश्वास, विकास, सुशासन व जनकल्याण की ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है ।
प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने 100 प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया है, डीबीटी और आधार आधारित सत्यापन व्यवस्था के माध्यम से करोड़ों रुपये की बचत करते हुए वास्तविक लाभार्थियों तक सहायता पहुंचाई गई, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, पीएम स्वनिधि, विश्वकर्मा योजना एवं लखपति दीदी जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है ।
राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल विकास की कहानी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, राष्ट्रीयता के संकल्प और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण की यात्रा हैं, आज भारत वैश्विक मंच पर सशक्त और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है, इस दौरान विधायक राजेश चौधरी कुंज बिहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, संजय शर्मा, मलय राठौर, पूजा चौधरी, कल्पना गर्ग, दीपक गोला, अंकुर, हेमंत खंदौली, के0के0 गौतम, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, सत्यपाल चौधरी, आकाश चौधरी, श्याम चतुर्वेदी, अंकुर गुर्जर, प्रणय पाराशर, आशीष शर्मा, राकेश तोमर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







.jpeg)









